Mar 29, 2023

Amrit Udyan Mahotsav 2023

उद्यान उत्सव के तहत राष्ट्रपति भवन में दिव्यांगजनों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन संपन्न उद्यान उत्सव के अंतर्गत दिनांक 29 मार्च 2023 को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान में विशेष रुप से दिव्यांगजनों को आमंत्रित किया जिसमें माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों से भेंट की। इस कार्यक्रम में 13000 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया और 10000 से अधिक दिव्यांगजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और एक विश्व कीर्तिमान बनाया। आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब केवल दिव्यांगजनों को अमृत उद्यान के भ्रमण के लिए विशेष रूप से बुलाया गया। राष्ट्रपति महोदया ने दिव्यांगजनों के साथ तस्वीरें भी करवाई। राष्ट्रपति महोदय ने टेक्टाइल उद्यान में दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों से बात की। दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों ने ब्रेल लिपि में अंकित अक्षरों को राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति में पढ़ा। महामहिम की उपस्थिति में दिव्यांग बच्चों ने फूलों को स्पर्श किया और अपना अनुभव बताया। माननीय महोदया ने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की। दोपहर बाद राष्ट्रपति महोदया ने पुनः दिव्यांगजनों से मुलाकात की और सबकी कुशल क्षेम जानी। साथ ही उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) समाज के 100 से अधिक सदस्यों से बात की। सभी दिव्यांगजन इस कार्यक्रम के आयोजन से बहुत प्रसन्न थे। कार्यक्रम में चलन दिव्यांग, दृष्टिबाधित, वाक् और श्रवण दिव्यांग, बौद्धिक दिव्यांग, बहु दिव्यांग, सेरेब्रल पाल्सी, डाउन सिंड्रोम, कुष्ठ रोग, डार्फिस्म दिव्यांग इत्यादि शामिल थे। इस कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से किया गया था और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान, नई दिल्ली को नोडल एजेंसी बनाया गया था। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं पीडीयूएनआईपीपीडी, नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों ने विशेष रूप से सहयोग किया। इसके अलावा विभाग के अंतर्गत आने वाले दिव्यांगजन संस्थान, दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग और दिल्ली नगर निगम, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी संगठनों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।